Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को बुधवार को सखी सहेली ग्रुप देवली की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवली थाने के सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह व हनुमान नगर थाने के पुलिसकर्मी भगत सिंह, टीकम थे।
सभी ने मिलकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें नमन किया। इस दौरान एएसआई दिलीप सिंह ने ठगी के वारदातों के बारे में महिलाओं को सतर्क रहने को कहा तथा उन्हें अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कही। इसके अलावा अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह दी। यहां सखी सहेली ग्रुप द्वारा पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वन्दना, मोनिका सुराणा, स्वेता अग्रवाल, इंद्रा सोनी, निधि जैन, मीनू जिंदल, इन्दु गर्ग, नीलम मनचंदा, सरोज सिंहल ,लाड़ लड्डा उपस्थित थी।


