Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट टोंक द्वारा गुरुवार को जारी नए आदेश के अनुसार मौसम विभाग के शीतलहर और बढ़ती ठंड के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
लेकिन इस बार यह अवकाश कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 9 से 10 जनवरी तक 2 दिन रहेगा। जबकि अगले दिन 11 जनवरी को रविवार का अवकाश है। लिहाजा पांचवी तक के बच्चों के लिए आगामी 3 दिन का अवकाश रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया कि इस दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत चलती रहेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी को इन निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार गुरुवार को छुट्टियां खत्म हो रही थी। जिसकी जिला प्रशासन ने एक बार फिर समीक्षा की है।



