Deoli News 8 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने सीआईएसएफ के आरटीसी केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया।
दिन की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी रवीन्द्र कुमार जांगिड़ के निर्देशन में सूर्य नमस्कार, योग और प्राणायाम सहित शारीरिक गतिविधियों से हुई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में विद्यार्थी सीआईएसएफ परिसर पहुंचे, जहाँ देश की सुरक्षा में तैनात बल की कार्यप्रणाली को करीब से देखने का अवसर मिला। सीआईएसएफ अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को विभिन्न आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी दिखाई।
उनके तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा की। प्रशिक्षण दल ने आपातकालीन स्थितियों के लिए आत्मरक्षा के विशेष दांव-पेचों का प्रदर्शन भी किया और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। परिसर भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गर्व और उत्साह का अनुभव किया।शिविर के दूसरे चरण में सहायक आचार्य डॉ. ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में “महिला व मानवाधिकार” विषय पर बौद्धिक सत्र का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सत्यनारायण मीणा, निशा मीणा, निकिता वर्मा, सुमन मीणा और रामअवतार सैनी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।



