Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) छात्राओं में खेल भावना विकसित करने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में खेल सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि महाविद्यालय में एथलेटिक्स की शॉट पुट, डिस्कस थ्रो एवं लंबी कूद एवं दौड़, कबड्डी एवं क्रिकेट की प्रतियोगिता होगी। शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो में महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्रिया मीणा ने प्राप्त किया है। द्वितीय स्थान पर वंशिका जांगिड़ तथा तृतीय स्थान पर शिवानी भट्ट रही। इसी तरह लंबी कूद में प्रथम स्थान प्रिया मीणा ने प्राप्त किया एवं दूसरे स्थान पर रामघणी बैरवा एवं तृतीय स्थान पर मनीषा हेरवाल रही। इस दौरान खेल गतिविधि का समस्त संचालन महाविद्यालय स्टॉफ डॉ. बीएस नोगिया, डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. परशुराम मीणा, डॉ. मनोज सिंह एवं नितेश सैनी द्वारा किया गया। आगामी दिनों में अन्य सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल का आयोजन किया जाएगा।
विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र सौपकर पुरस्कृत किया जाएगा। महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाली छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी ।


