Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsश्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया

श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया

सात दिवसीय कथा का समापन


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित शिवालय परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को पं कृष्ण बिहारी ने श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता के बारे में बताते हुए कृष्ण सुदामा प्रसंग का वर्णन किया।

यहां अंतिम दिन की कथा प्रसंग में सुदामा चरित्र, नव योगेश्वर संवाद, दत्तात्रेय की गुरुओं का वर्णन, ज्ञान भक्ति योग तथा सप्त दिवसीय कथा का सार भक्तों को सुनाया और कृष्ण सुदामा मिलन दिखाया। कथा परीक्षित बने सनी सेठी एवं कीर्ति सेठी ने शुकदेवजी की विदाई की। इस दौरान स्थानीय गौतम हितकारी संस्थान संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष सतनारायण सरसडी, राजेंद्र शर्मा, रामसहाय शर्मा ने कथावाचक कृष्ण बिहारी का माला साफा पहनाकर सम्मान किया। कथावाचक ने कहा कि हर व्यक्ति को ठाकुरजी का नियमित सुमिरन करना चाहिए। क्रोध इंसान को समाप्त कर देता है। यह जीव जगत संसार है। यह भगवान की सुंदर रचना है। हमें इसका संरक्षण करना चाहिए। अहिंसा परम धर्म है।

उन्होंने मनुष्य को कर्म करते रहने की सलाह दी, क्योंकि सत्कर्म ही इस संसार का परम सत्य है और कर्मों की तराजू धर्म है। इस दौरान पं विवेक भारद्वाज ने मनमोहक झाकियां बनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d