Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpयोजनाओं में पात्र लोगों के चयन में सहयोग करें

योजनाओं में पात्र लोगों के चयन में सहयोग करें


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की ओर से रविवार को बूथ संख्या 45 पर बैठक का आयोजन बूथ अध्यक्ष सतीश चौधरी की अध्यक्षता में हुआ।

अंकित जैन डाबर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी पार्टी में निभाए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों के चयन में सहयोग करे, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। यहां बूथ की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली। बैठक में प्रमुख समस्या के तौर पर पानी,वार्ड की साफ सफाई, खराब सड़क, आवारा पशुओं की ओर ध्यान दिलाया गया। शहर उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू ने विधानसभा उपचुनाव में जनता से किए वादों को याद दिलाया और जल्दी उन्हें पूरा करने की बात कही। इस दौरान शहर उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, भाजपा नेता विनोद साहू, रवि बलसोरा, पंकज बिलोची, कुणाल साहू, विनोद साहू, नेमीचंद साहू, सत्यप्रकाश जैन, कुनाल साहू, नरेंद्र उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d