Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित श्रीराम बस्ती में 31 जनवरी को सकल हिंदू समाज की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
आयोजन समिति ने स्थानीय लोगों इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की बात कही है। कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन रात्रि 8 बजे रामधुनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विशेष सानिध्य रामेश्वर पीठाधीश्वर बालयोगी बालकदास महाराज (आश्रम रामेश्वर महादेव, बूंदी) का प्राप्त होगा।सम्मेलन के दौरान बौद्धिक कार्यक्रम और महाआरती का आयोजन भी होगा। शनिवार शाम 6:30 बजे से पटवा बाजार स्थित भैरव मंदिर में श्याम नगर मण्डल द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ किया जाएगा।



