Jahazpur News 30 जनवरी (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर के पीपलूंद में शनिवार शाम 4 बजे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा राजकीय कृषि महाविद्यालय का भूमि पूजन करेंगे।
विधायक गोपीचंद मीणा के प्रयासों से मिली इस तीसरी कॉलेज सौगात से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। विधायक की मंशा भविष्य में इस संस्थान को कृषि विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने की है। भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक ने बताया कि मंत्री सुबह अमरवासी के विद्यालय कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इस उपलब्धि से क्षेत्र के शैक्षणिक और कृषि विकास को एक नई पहचान मिलेगी।



