Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsश्री अजमीढ़ महाराज जयंती पर शोभायात्रा निकाली

श्री अजमीढ़ महाराज जयंती पर शोभायात्रा निकाली


Deoli News 17 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज (उत्थान समिति) देवली की ओर से गुरुवार को आराध्य देव श्री अजमीढ़ महाराज की जयंती मनाई गई।

समाज एवं उत्थान समिति अध्यक्ष ने बताया कि इस मौके पर आराध्य देव अजमीढ़ महाराज की वाहन में फूलों से झांकी सजाई गई और शहर के मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज की महिलाएं कलश लेकर मंगल गीत गाती चल रही थी। बैंडबाजा के साथ यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होकर निकली। शोभायात्रा से पहले भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। वही समाज के वरिष्ठ महिला, पुरुषों का भी सम्मान किया गया। उन्होंने बताया की जयंती कि पूर्व संध्या पर स्वर्णकार धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के प्रतिभावान बालक बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं उन्हें पुरस्कार सौपकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा शाम को महिला मंडल की ओर से भजन संध्या आयोजित हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d