Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर देवली में श्रुत पंचमी का पर्व वार्षिकोत्सव के रूप में शुक्रवार को मनाया जाएगा।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालु प्रतिष्ठाचार्य कन्हैयालाल डोसी के मार्गदर्शन में सुबह सवा 8 बजे मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा आरोहण व वीर घण्टा लगाने के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाद में समाज की महिलाओं द्वारा विशेष विधान का आयोजन किया जाएगा। शाम को सामूहिक आरती के साथ ही णमोकार व भक्तामर का पाठ होगा।



