Thursday, June 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्वास्थ्य कैम्प में मरीजों को वितरित किए निक्षय पोषण किट

स्वास्थ्य कैम्प में मरीजों को वितरित किए निक्षय पोषण किट


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत धुवांकला और गैरोली ग्राम पंचायत में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को घर के समीप चिकित्सा सेवाएं दी गईं।

उपखंड अधिकारी रूबी अंसार व तहसीलदार की उपस्थिति में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। इस दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोधी ने टीबी के उपचार में पौष्टिक आहार की महत्ता समझाते हुए लोगों से निक्षय मित्र बनकर मरीजों को सहयोग देने का आह्वान किया। शिविर में डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और संभावित मरीजों के बलगम के नमूने लिए गए। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह ने निक्षय पोषण योजना व डीबीटी लाभों की जानकारी दी।

नर्सिंग ऑफिसर नीलम त्रिपाठी ने दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर टीबी की जांच कराने की सलाह दी। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि रामप्यारी प्रजापत सहित स्वास्थ्यकर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d