Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंगीतमय रामलीला : श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजे जयकारे

संगीतमय रामलीला : श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजे जयकारे


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी बस स्टैंड परिसर में संगीतमय रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार रात रामलीला के प्रमुख प्रसंग में श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग की लीला का सुंदर मंचन किया गया।

ज्यो ही मंच पर श्रीराम ने धनुष उठाकर तोड़ा, पंडाल में बैठे श्रद्धालु “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठे। रामलीला मंचन का शुभारंभ शिव शिक्षा समिति के निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने पूजा अर्चना कर किया। यहां काशी बनारस से आए कलाकार संगीतमय रामलीला का मंचन कर रहे हैं। पूजा पंडाल में वातावरण भक्तिमय हो गया। यहां लोग उत्साह से खड़े होकर झूम उठे। रामलीला मंचन में कलाकारों ने अपने संवाद और अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलसीना में 69वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। प्रधानाचार्य रामकिशन विजय के नेतृत्व और शारीरिक शिक्षक मनीष कुमार चावला के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण से छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता छात्र-छात्राओं को माला, मेडल और नकद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां 17 और 19 आयु वर्ग में 5 छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जिनका राज्य स्तर पर चयन हुआ है। जबकि चार विद्यार्थियों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d