Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk​निःशुल्क जाँच शिविर में 85 रोगियों को परामर्श दिया

​निःशुल्क जाँच शिविर में 85 रोगियों को परामर्श दिया


Deoli News 14 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां महेश्वरम हॉस्पिटल (महेश नर्सिंग होम के पास) में रविवार को मेघा सोसायटी के सौजन्य से निःशुल्क परामर्श एवं जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

संचालक डॉ. महेश जिंदल और डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया इस शिविर में हृदय रोग गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और मूत्र रोग से संबंधित बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में तीन अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञों ने मरीजों की जाँच की और उन्हें निःशुल्क परामर्श दिया। यहां कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल सिंहल ने 25 मरीजों को देखा, वहीं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सेबेस्टियन मार्कर ने 29 मरीजों की जाँच की। इसके अलावा यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित सोनी ने 31 मरीजों को परामर्श दिया। ​शिविर के दौरान 15 व्यक्तियों ने निःशुल्क यूरोफ्लोमेट्री जाँच का भी लाभ लिया।

स्पीकर तो विधानसभा का बाप होता है, मदन राठौड़ ने देवनानी को क्यों कहा बाप?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d