Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsसंत निरंकारी सेवादारों ने घाटों की सफाई की

संत निरंकारी सेवादारों ने घाटों की सफाई की


Deoli News 25 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा के निर्देशानुसार “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के बोरड़ा का गणेश स्थित बनास नदी के घाटों पर रविवार को सेवादारों ने सेवा की।

देवली ब्रांच के प्रभारी व अधिवक्ता शेर प्रतिहार ने बताया कि इस दौरान सुबह 8 बजे से सेवादार बनास नदी के घाटों पर सफाई के लिए जुटे। जहां घाट पर जमा गंदगी, चिकनाई, पॉलिथीन, पुराने कपड़े हटा दिए। कुछ ही देर में घाट चकाचक साफ दिखाई देने लगा। सेवादारों ने अन्य लोगों को भी हमेशा साफ-सफाई बरतने की बात कही। उन्होंने बताया कि कोटा जोन के 10 से अधिक पवित्र स्थानों पर यह सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d