Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंस्कारयुक्त शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

संस्कारयुक्त शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प


Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला शाखा टोंक के तत्वावधान में नव संवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर देवली में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र कुर्मी की अध्यक्षता में आयोजित इस समागम में शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद पुष्करणा ने भारतीय पंचांग की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से अंग्रेजी मानसिकता त्यागकर भारतीय काल गणना और परंपराओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज परिवर्तन का आधार है और विद्यालयों को संस्कार निर्माण के तीर्थ के रूप में विकसित करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि लंबित पदोन्नतियां शीघ्र की जाएंगी और एक जुलाई 2026 से एक पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी लागू करवाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सेकंड ग्रेड और कंप्यूटर अनुदेशकों के स्थानांतरण 31 मार्च तक होने की संभावना है। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी कि यदि ग्रीष्मकालीन अवकाश में किसी भी प्रकार की कटौती की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि खंड संचालक लक्ष्मीकांत पारीक ने राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका को रेखांकित किया।

वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश कुर्मी, नौरंग सहाय और दिनेश कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।कार्यक्रम में “एक विद्यार्थी-एक वृक्ष” और “प्लास्टिक मुक्त विद्यालय” सहित सामाजिक संकल्पों के साथ नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का आह्वान किया गया। जिला मंत्री भंवरलाल वैष्णव द्वारा संचालित इस सत्र में जिलाध्यक्ष ने आगामी सत्र के लिए 8 हजार सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया।

इस दौरान जितेंद्र सिंह, जगदीश लाल गुर्जर, महेश शर्मा और देवराज सिंह सहित संभाग व जिला स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d