Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअलविदा जुम्मे पर मस्जिदों में हुई विशेष दुआ

अलविदा जुम्मे पर मस्जिदों में हुई विशेष दुआ


Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहे रमजान के पवित्र महीने के अंतिम जुम्मे “जुमातुल विदा” के पर शुक्रवार को देवली शहर और आसपास की मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई।

शाही जामा मस्जिद में इमाम हाफिज कारी अमान रज़ा संभली ने नमाज अदा करवाई। वहीं अल अंसार मस्जिद में कारी हिदायतुल्लाह खां, एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरतुल्लाह खान, सीआईएसएफ मस्जिद में हाफिज मुकीम रज़ा, कोटा-अजमेर बाईपास मस्जिद में हाफिज रहबर रज़ा, गौसिया मस्जिद में हाफिज शाहिद रजा और देवली गांव मस्जिद में मौलाना शमीउल्लाह रज़ा ने नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद हाथ फैलाकर विश्व कल्याण, शांति, आपसी सौहार्द्र और वतन की खुशहाली व अच्छी वर्षा के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

इस मौके पर शाही इमाम हाफिज अमान रज़ा ने रमजान की बरकतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक माह के प्रशिक्षण से मिली नेकी और बुराई से दूर रहने की सीख को बाकी 11 महीनों में भी जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने अपील की कि समाज के सक्षम लोग ईद से पहले अपनी जकात और फितरा जरूर निकालें, ताकि निर्धन और वंचित तबके के लोग भी समाज की मुख्य धारा के साथ खुशी से ईद मना सकें। समाज प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश और हारून अंसारी ने बताया कि आगामी ईद-उल-फितर की नमाज सीआईएसएफ स्थित ईदगाह में शनिवार सुबह 9:15 बजे अदा की जाएगी। सभी अकीदतमंदों से वक्त की पाबंदी के साथ ईदगाह पहुंचने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d