Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित गणगौर ग्रुप की महिलाओं द्वारा पिछले दिनों से 16 दिवसीय पूजा औऱ गणगौर महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं में नृत्य भी किया। गणगौर ग्रुप की यशोदा जोशी ने बताया कि गत 15 दिनों से प्रतिदिन विधि-विधान के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी गणगौर ग्रुप की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है, इनमें भजन, गीत एवं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। उत्सव में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर गणगौर माता से सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं। इसी तरह शहर के कई अलग-अलग क्षेत्र में गणगौर पूजा हुई। शनिवार को महिलाएं गणगौर की पूजा करेगी।



