234 रोगियों को मिला उपचार व परामर्श
Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली के तत्वाधान और पेंशनर समाज देवली के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ।
राजस्थान पेंशनर विश्राम गृह में आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि गत 16 से 20 मार्च तक चले इस शिविर में अनुभवी एवं विशिष्ट चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीआर चौधरी और डॉ. जेआर चौधरी ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान 234 रोगियों का एक्यूप्रेशर के माध्यम से उपचार किया गया। शिविर संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल ने बताया कि इस सेवा में घीसालाल टेलर, राजेंद्र कुमार शर्मा, श्याम लाल पारीक, सत्यनारायण गोयल, दिनेश कुमार गोयल, महेश दाधीच और राजेंद्र शर्मा ने सेवाएं दी।



