Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जमीयत उलेमा हिंद देवली जोन 11 के तत्वावधान में माहे रमजान के मुकद्दस महीने के आखिरी अशरे की शुरुआत के साथ ही शहर की विभिन्न मस्जिदों में ऐतिकाफ का अहतमाम किया गया।
जमीयत के सदर अख्तर उल्ला खान, सचिव अब्दुल अय्यूब राजाकी और मुस्तकिम अब्बासी ने बताया कि 20वें रोजे की शाम से शहर के कई नौजवान और बुजुर्ग खुदा की इबादत के लिए ऐतिकाफ में बैठे। इस दौरान मस्जिद सदर सलीम पठान की मौजूदगी में कमेटी के सदस्यों ने ऐतिकाफ में बैठने वाले अकीदतमंदों का माला पहनाकर इस्तकबाल किया। ऐतिकाफ के इस सफर में शाहरुख अब्बासी, इरफान पठान, रहमान अब्बासी, अयान अब्बासी, फिरदौस पठान, अरमान पठान, रिहान अब्बासी और इरफान अंसारी सहित कई रोजेदार शामिल हैं।



