Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा देवली शहर का पं दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रशिक्षण महाअभियान 21 व 22 मार्च को आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित होगा।
मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि पार्टी का संगठन पर्व सम्पन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगी। इसके लिए पूरे देश में 15 मार्च से 31 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं को 7 अलग सत्रों के माध्यम से पार्टी इतिहास, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया एवं एआई का उपयोग, चुनाव प्रबंधन, सहित केंद्र ओर राज्य सरकार की जानकारी प्रदेश, जिले से आने वाले पदाधिकारी विषय पर प्रकाश डालेंगे।



