Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है।
विद्यालय प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रवेश के इच्छुक अभिभावक केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली की गाइडलाइन के तहत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर जाकर किया जा सकता है। इसके अलावा ऑफलाइन प्रक्रिया या अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या विद्यालय के नोटिस बोर्ड का अवलोकन कर सकते हैं।


