Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल माली समाज सेवा संस्थान की बैठक शुक्रवार को केसर माता मंदिर प्रांगण, दौलता मोड़ देवली में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय पारदर्शिता और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली ने बताया कि संस्था का कार्यक्षेत्र अब टोंक जिले तक सीमित न रखकर राजस्थान के अन्य जिलों में भी विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रहलाद तलाईच को सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी गठन तथा विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष एवं कार्यकारिणियों के मनोनयन के लिए अधिकृत किया गया। संस्था के वित्तीय कार्यों को पारदर्शी बनाने के लिए बैंक खाता खोलने का निर्णय लिया गया। टोंक जिला शाखा की वर्तमान कार्यकारिणी को पूर्ववत रखते हुए पदाधिकारियों के दायित्व जारी रखने पर सहमति बनी।

संस्था की वेबसाइट पर समाचार, सूचनाएं एवं प्रेस विज्ञप्तियां प्रकाशित करने के लिए मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली को संचालक अधिकृत किया गया। बैठक में टोंक जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, रामराज माली, उदालाल माली, प्रहलाद असावरा, राजेश माली, शिवराज माली, नोरत मल माली, बाबूलाल माली, हरिशंकर माली, लक्ष्मण माली, हरिराम माली और शंकर माली सहित मौजूद थे।



