Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सखी सहेली ग्रुप देवली की ओर से दबेलिया कच्ची बस्ती में बच्चों के साथ दीवाली मनाई गई। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि सुख, समृद्धि का प्रतीक धनतेरस पर्व सखी सहेली ग्रुप देवली द्वारा जयपुर-कोटा बाईपास स्थित दबेलिया बस्ती में मनाया गया।
यहां सभी महिलाओं को माँ लक्ष्मी की पूजन सामग्री, मिठाई, पटाखे कपड़े और घरेलू सामान वितरित कर दीवाली मनाई गई। बच्चों को टॉफी, बिस्कुट और कपड़े दिए गए। अध्यक्ष नीतू मंगल द्वारा बच्चो को सुख समृद्धि के पर्व दीवाली के त्योहार का महत्व समझाया गया। इस कार्यक्रम में सचिव वन्दना तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष मोनिका सुराणा, सुशीला टांक, नीलम मनचंदा, सरोज सिंहल, आशा काटिया, निधि अग्रवाल थी।
दानदाता ने भेंट किए 21 हजार रुपए
Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरड़ा गणेश मंदिर ट्रस्ट में विकास कार्य के लिए एक दानदाता ने 21 हजार रुपए भेंट किए हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी ने बताया कि यह दानदाता केकड़ी के आमली निवासी रंगलाल मीणा है। जिन्होंने मंदिर ट्रस्ट द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों से प्रभावित होकर विकास के लिए 21 हजार रुपए की राशि सदस्यों को भेंट की है।
इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य पप्पूलाल मीणा, मोतीलाल मीणा, जयसिंह, लादूराम बलाई, कैलाश नाथ, मोतीलाल मीणा ने दानदाता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


