Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसगे भाइयों ने चुराए थे गहने, गिरफ्तार कर भेजा जेल

सगे भाइयों ने चुराए थे गहने, गिरफ्तार कर भेजा जेल


Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली में परिजनों को सांत्वना देने आए दो सगे भाइयों ने ही मृतक के गहने चुराए थे।‌ हादसे में महिला की मौत के बाद परिजन बदहवास थे।

इस दौरान इन बदमाशों ने मौका देखकर मह‍िला के गले और कान से गहने चोरी कर फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि गत 11 दिसंबर को हुए हादसे के बाद जब परिजन कुछ संभले तो उन्हें पता लगा की महिला के पहने हुए गहने गायब हुए। इसके बाद परिजन हरकत में आए और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी हनुमान नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शैतान गुर्जर निवासी तसवारिया (जहाजपुर) की रिपोर्ट पर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि ईआरसीपी कांटे के समीप दुर्घटना में घायल महिला गीता देवी निवासी तस्वारिया बावड़ी का देवली अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। अस्‍पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया। परिजन महिला की मौत से बदहवास थे, इस दौरान मौके का फायदा उठाकर उसके गले में पहना दो सोने के बिस्कुट वाले पेंडल (रामनामी), सोने का मांदलिया और सोने का मोती बदमाशों ने खोल लिया। उक्त मामले में पुलिस ने मनीष कुमार पुत्र रामराज जाट और उसके भाई अजीत चौधरी निवासी मगनपुरा (पण्‍डेर) भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों से करीब एक लाख 70 हजार रुपए के गहने भी बरामद कर लिए हैं। हेड कांस्टेबल कालूराम ने बताया कि रविवार को थाने के एएसआई दुर्गालाल ने दोनों आरोपियों को कैंप कोर्ट में पेश कर न्यायालय आदेश पर जेल भिजवा दिया है।

संबधित न्यूज़-:

अस्पताल से मृतका के आभूषण चोरी, दो जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d