Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में शनिवार को तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
जबकि पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इसके लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। प्रकरणों में मामले पंजीकृत किए गए हैं।



