Tuesday, May 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसड़क दुर्घटना में घायल गाय की सफल सर्जरी की

सड़क दुर्घटना में घायल गाय की सफल सर्जरी की


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज सिरोही की पशु चिकित्सा टीम ने कुचलवाड़ा गौशाला में सड़क दुर्घटना से गंभीर रूप से घायल गाय की आपातकालीन सर्जरी कर जान बचाई है।

डॉक्टरों ने बताया कि गाय की स्थिति गंभीर थी, जिसके चलते तत्काल सर्जरी की गई, ताकि संक्रमण से बचाया जा सके। सर्जरी के बाद गाय की स्थिति में सुधार है और उसे आवश्यक दवाइयां दी गई हैं। यहां डॉ. राहुल चौरसिया, डॉ. तान्या, डॉ. मोनिका एवं पशुधन सहायक रामदेव धाकड़ उपस्थित रहे। टीम ने कहा कि घायल पशुओं को समय पर चिकित्सा सुविधा देना अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि दुर्घटनाग्रस्त पशु दिखने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर उपचार किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d