Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे में पत्नी घायल और पति सुरक्षित बचा

सड़क हादसे में पत्नी घायल और पति सुरक्षित बचा


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग से सटकर गुजर रहे बीसलपुर रोड पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गए। वही कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ। उक्त हादसे में एक महिला के चोट आई है। जानकारी के अनुसार सुखलाल मीणा निवासी जहाजपुर क्षेत्र अपनी पत्नी अनुज देवी के साथ शनिवार रात कार से राजमहल मार्ग होकर गुजर रहे थे। इस बीच उनकी कार के सामने गाय आ गई। जिससे टकराकर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित सफेद के पेड़ो से टकरा गई। यह हादसा बीसलपुर रोड स्थित मनसा रिसोर्ट के करीब हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को देवली चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया। उक्त हादसे में अनुज देवी के सिर पर चोट आई है। जबकि सुखलाल बाल बाल बच गए। घायल का देवली अस्पताल में उपचार जारी है।

सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि सड़क पर अचानक गाय के आने और कार में अचानक ब्रेक लगाने से महिला अनुज देवी का सिर कार के डेशबोर्ड से टकरा गया। इससे महिला के सिर और होठों पर चोट आई है। घायल ने रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d