Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमर्थन मूल्य खरीद केंद्र शुरू, छात्रा का सम्मान किया

समर्थन मूल्य खरीद केंद्र शुरू, छात्रा का सम्मान किया


Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धुआं कला में ग्राम सेवा सहकारी समिति को समर्थन मूल्य खरीद केंद्र घोषित किए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। समिति अध्यक्ष धर्मराज चौधरी ने बताया कि समिति पिछले 2 वर्ष से खरीद केंद्र के लिए प्रयास कर रही थी।

इस मौके पर बनवारी लाल जाट, धर्मराज चौधरी, रामस्वरूप धाकड़, महावीर जांगिड़, पांचूलाल बैरवा, सुशील कुमार जैन, राधाकिशन माली, व्यवस्थापक राजेश कुमार सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

दूनी में छात्रा का सम्मान

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलेरी की छात्रा प्रिया सैनी को कक्षा आठवीं बोर्ड 2024 में जिला स्तरीय मेरिट में 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने व राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क टेबलेट पुरस्कार के रूप में प्राप्त होने पर स्थानीय विद्यालय स्टॉफ द्वारा बालिका का माल्यार्पण और शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। अध्यापक नरेश पारीक ने बताया कि इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रसाद गुर्जर, वरिष्ठ अध्यापिका मनोज देवी, अध्यापक जितेंद्र कुमार वर्मा, रामकिशोर मीणा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d