Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए

समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन सत्र हुआ।

यह शिविर 23 जनवरी तक आयोजित होगा। उद्घाटन सत्र का आयोजन जिला समन्वयक, टोंक डॉ. छोटूलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य महोदय प्रो. पूरणमल वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य ने कहा कि स्वयंसेवकों को एनएसएस जैसे विशाल एवं महत्वपूर्ण मंच पर स्वयं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलता है।

मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल लक्ष्य “स्वयं से पहले आप” को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक चेतना, परस्पर सद्भाव एवं समाज कल्याण की भावना से ओतप्रोत होकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। सहायक आचार्य राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने स्वयंसेवकों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही साथ समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की बात कही। निशा मीणा कार्यक्रम अधिकारी (इकाई प्रथम) ने सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन गतिविधियों तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d