Jahazpur News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जहाजपुर के लिए आंवटित भूमि का कब्जा शुक्रवार को सुनील जांगिड अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जहाजपुर को सौपा गया।
इसी प्रकार कार्यालय अभियोजन अधिकारी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जहाजपुर के लिए आंवटित भूमि का कब्जा देवेन्द्र तुनगारिया अभियोजन अधिकारी को सौपा गया। इसे लेकर पटवारी गिरिराज मेहरा ने भूमि का कब्जा न्यायिक अधिकारियों को संभलाया। इस दौरान पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, अधिवक्ता, दीपक पंचौली, शैतान सिंह, मनोज कुमार रेगर, सत्यनारायण खटीक तथा न्यायालय रीडर राम सिंह मीणा व सहायक नाजिर दीपक मीणा उपस्थित थे। यह जानकारी अभियोजन अधिकारी देवेंद्र तुनगरिया ने दी।



