Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त वितरण का 13 मार्च को आयोजित किया जा रहा है।
कृषि उपज मंडी समिति देवली के सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग शाम 5 बजे शुरू होगी। इस दौरान देवली व दूनी में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी किसानों और किसान उत्पादक संगठनों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है।



