Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में शनिवार को प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भंवरलाल कुमावत सरपंच, रामराज धाकड, रामस्वरूप चौधरी, सावर लाल गुर्जर, रामदेव बैरवा, भंवर लाल मेघवंशी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक देशभक्ति व नाटक मंचन के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सत्र 2023-2024 में विद्यालय की आठवीं, पांचवी, दसवी एवं बारहवी बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं सहित खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला व राज्य स्तर पर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीरज जैन ने किया। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगन चन्द कुमावत ने दी।

वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह मनाया
ग्राम पंचायत डाबर कला की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों और भामाशाहों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। विशिष्ट अतिथि सरपंच शंकर लाल डाबोडिया, शैतान कहार, भामाशाह महावीर गुर्जर, सदा कंवर गुर्जर उप सरपंच, प्रधानाचार्य आशा कुमारी मीणा, एसएमसी अध्यक्ष रामसिंह मीणा, भंवर लाल मीणा, सुधीर चौधरी, नंद सिंह राजावत, छगनलाल मीणा, संतोष कुमार मीणा, सुनीता आदि मौजूद थे।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच बजरंग लाल धाकड़ एवं विशिष्ट अतिथि उप-सरपंच नाथूलाल कलवार थे। जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने की। प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा ने बताया कि यहां रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों एवं मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मतदाता दिवस पर विशेष शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मंच संचालन संजय सोयल ने किया।
शाला विकास समिति सदस्यों एवं भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य विमला मीणा ने अतिथियों एवं छात्र, छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। सचिव रविशंकर मीणा व्याख्याता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।


