Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में रविवार को उपखंड स्तर पर विभिन्न विभागों व क्षेत्र की 34 प्रतिभाएं सम्मानित होगी। उपखंड स्तरीय समारोह शहर के अटल उद्यान में आयोजित होगा।
उपखंड कार्यालय की सूचना के मुताबिक भूअभिलेख निरीक्षक शिमला मीणा, सहायक कर्मचारी धर्मराज बलाई, भू अभिलेख निरीक्षक युगल किशोर पारीक, उपखंड अधिकारी देवली के कनिष्ठ सहायक मोइन खान मंसूरी, निर्वाचन शाखा से सुपरवाइजर दुर्लभ कुमार जैन, सुरेश कुमार देवतवाल, बीएलओ अनिरुद्ध शर्मा, कार्यालय तहसीलदार नगरफोर्ट के कनिष्ठ सहायक अंगद मीणा, सफाई कर्मचारी नगर पालिका देवली मंजू देवी मेहतर, कांता देवी, संदीप कसोटिया, जयपुर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता दिनेश कुमार जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमल कुमार वर्मा, राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय देवली से मेघा गौतम, उप जिला चिकित्सालय से प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वार्ड मेल गडुली देवी, प्रसविका मीनाक्षी साहू, प्रेम बाई मीणा, कमला देवी, समताज बानो सम्मानित होंगे। इसी प्रकार कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली से अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधानलाल मीणा, वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेंद्र कुमार खटीक, अध्यापिका चित्रलेखा पाराशर सम्मानित होंगी।
वही महिला बाल विकास परियोजना देवली से ललिता प्रजापत, किस्मत कंवर, विमला वर्मा, कांता जैन, कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूनी से अनीता शर्मा व्याख्याता, कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली से कमल मीणा एवं खिलाड़ी मोहित मरमट को मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सम्मानित करेंगे।



