Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवार्षिक उत्सव समारोह में दी रंगारंग प्रस्तुतियां

वार्षिक उत्सव समारोह में दी रंगारंग प्रस्तुतियां


Deoli News 25 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। यहां मुख्य अतिथि समाजसेवी हर्षवर्धन सिंह शक्तावत थे।

जिन्होंने मेघावी बच्चों को पारितोषिक वितरित किए। वही अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुमान सिंह मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि कृषि मंडी दूनी की सचिव प्रियंका गर्ग, एसडीएमसी सदस्य भुरे खां उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत नाट्य मंचन किया। प्रधानाचार्य ने बोर्ड परीक्षा तैयारी के बारे में बताया।

नासिरदा स्कूल में भामाशाहों का सम्मान किया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान, पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच किरण सासी ने की। जबकि मुख्य अतिथि थांवला के पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह राणावत थे। वहीं विशिष्ट अतिथि लादूलाल मीणा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। यहां अतिथियों का सम्मान किया।

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भामाशाह एवं पूर्व विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य किरण सोनी ने गत दो वर्षों से रसायन विज्ञान, वरिष्ठ अध्यापक गणित विषय के चल रहे रिक्त पदों की जानकारी दी। वहीं विद्यालय में प्रार्थना सभा स्थल पर टीन शेड लगवाने का भी आग्रह किया। विद्यालय में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं खेल क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने की जानकारी दी। यह जानकारी शिक्षक सुनील जैन ने दी।

वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह उमंग हुआ

स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शनिवार को जागृति आंगन कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह उमंग 2025 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी घीसालाल टेलर, विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल लुनीवाल व लक्ष्मीकांत पारीक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् प्रेमचंद शर्मा ने की।

Oplus_131072

वाणिज्य के व्याख्याता सत्यप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि अतिथियों द्वारा विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व जागृति आंगन कार्यक्रम में विजिट के लिए आए टोंक जिले के 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बरखा अग्रवाल व अरुणा चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन मनीष कुमार चाष्टा ने किया। प्रधानाचार्य रमेशचंद मीणा द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d