Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा 20 अगस्त को जाएगी

सांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा 20 अगस्त को जाएगी


Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से आगामी 20 अगस्त को श्रीचारभुजानाथ मंदिर (अग्रवाल विश्रामगृह) देवली से सांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा रवाना होगी।

यह यात्रा सुबह 9 बजे प्रस्थान करेगी और 31 घंटे में 84 कोस की दूरी तय कर 21 अगस्त को श्री सांवलिया सेठ मंडफिया पहुंचेगी। इस यात्रा में करीब 200 यात्री भाग लेंगे, जो ध्वजा अर्पण करेंगे। पदयात्रा समिति के सदस्यों ने गुरुवार को बोरड़ा गणेश मंदिर में प्रथम पूज्य को निमंत्रित किया और सकुशल यात्रा पूरी होने की कामना की। इस दौरान पंकज नथैया, योगेश श्रीमाल, योगेश शर्मा, अतिश थारवान, दीपक माली, मुकेश शर्मा, दौलत खत्री, किशन टेलर समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d