Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसांसद ने लोकसभा में उठाई टोंक में रेल की मांग

सांसद ने लोकसभा में उठाई टोंक में रेल की मांग


Desk News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा की कार्रवाई के दौरान बुधवार को स्थानीय सांसद हरिश्चंद्र मीना ने लंबे समय से चली आ रही टोंक को रेल लाईन से जोड़ने की अहम मांग का मुद्दा उठाया है।

उन्होंने इस दोरान कोरोना काल में अपने लोकसभा क्षेत्र में बंद हुई 2 ट्रैन को वापस चालू करने की मांग की। सांसद हरीश मीणा ने ट्रेन में लगातार हो रहे एक्सीडेंट को लेकर मुद्दा उठाया। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तंज कसते हुए कहा कि इन ट्रेन एक्सीडेंट का जिम्मेदार आखिरकार कौन है। कोई तो जिम्मेदार होगा। लाल बहादुर शास्त्री रेल मंत्री रहे, जिन्होंने दुर्घटना पर रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में कोई जिम्मेदारी नहीं ले रहा है।

सांसद ने 2015-16 के बजट सत्र में हुई अजमेर-सवाईमाधोपुर वाया टोंक रेल परियोजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज तक सरकार ने उक्त घोषणा पर ध्यान नहीं दिया। इस परियोजना की शुरुआत की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d