Jahazpur News 31 जुलाई (आज़ाद नेब) जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की भूमि संबंधित समस्या को लेकर बुधवार को विधायक गोपीचंद मीणा विधानसभा ने शुन्य काल के दौरान क्षेत्र में भू प्रबंधन सेटलमेंट कराने का मामला उठाया।
विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर कोटडी में भू प्रबंधन सेटलमेंट की कार्यवाही 1967-68 में की गई। इसके बाद सरकार द्वारा अभी तक भू सेटलमेंट नहीं किया गया। जिसके चलते क्षेत्र के किसान बार बार थाना, तहसील, न्यायालय में जमीनों की सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी सहित अन्य भूमि के प्रकरणों से परेशान हैं। सरकार क्षेत्र में भू प्रबंधन की कार्यवाही करे।राजस्थान भू प्रबंधन अधिनियम 1958 की धारा 56 के तहत इसी वर्ष करने का प्रावधान है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भू प्रबंधन सेटलमेंट जल्द कराएं, जिससे किसानों को राहत मिलें।
यह होता है जमीन का सेटलमेंट (भू प्रबंधन)
गांवों कस्बों में जमीनों के रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए सेटलमेंट करती है या यूं कहें राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में किसानों के नाम, क्षेत्रफल, खसरा-खतौनी में दुरुस्तीकरण करने को भू प्रबंधन या सेटलमेंट कहते है। प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने और भूमि में सुधार करने के लिए भूमि प्रबंधन आवश्यक है।


