Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसाइबर ठगी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

परिवादी के साथ हुई थी 4 हजार 899 रुपए की ठगी


Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां थाना पुलिस ने सोमवार को थाना साइबर ठगी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि पुलिस ने रिंकू कुमार मीणा पुत्र मोजीराम मीणा निवासी ग्राम टेक की झोपड़ी भारजा नदी पुलिस थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध आईटी एक्ट में गत 29 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। उक्त प्रकरण में एक आरोपी विजेंद्र पुत्र मनकेश मीणा भी फरार चल रहा है। जबकि एक आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार करने की गठित टीम में सहायक उप निरीक्षक करण सिंह, पुलिसकर्मी जगदीश व करतार शामिल है। पुलिस के अनुसार यह मामला देवली के कीर मोहल्ला निवासी शिवराज वर्मा ने दर्ज कराया था। इसमें 4 हजार 899 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d