Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsमोबाइल टावर पर चढ़े उपसरपंच...

मोबाइल टावर पर चढ़े उपसरपंच…

जमीन की नीलामी रोकने व नरेगा कार्य की जांच की मांग


Jahazpur News 12 मार्च (आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत पीपलूंद की बेशकीमती जमीन की नीलामी रोकने, पंचायत कोरम की बैठक नही होने, नरेगा में किए जा रहे भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर मंगलवार को उपसरपंच सावन टांक कस्बे में स्थित बीएसएनएल टावर चढ़ गए।

टावर पर बैठे उप सरपंच सावन टांक ने अधिकारियों को बताया कि ग्राम पंचायत में आबादी भूमि की नीलामी की विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसे तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए, नरेगा योजना के अन्दर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच की जाए। वहीं पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत कोरम की बैठक नही होने, बेवजह झुठे मुकदमों में फंसाने की भी जांच की जाएं। वार्ता के दौरान तहसीलदार रवि कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा, पंचायत समिति विकास अधिकारी पुरुषोत्तम लाल शर्मा, एसआई शंकर सिंह सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे।

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि उपसरपंच सावन टांक के नेतृत्व में एक मार्च को शाहपुरा में जिला कलक्टर ओर जहाजपुर में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया गया था कि ग्राम पंचायत पीपलूंद की आ.न. 2283/1 व 2283/2 को वर्तमान सरपंच जबरदस्ती बिना ग्रामवासियों की सहमति व वार्ड पंचों को गुमराह करके पंचायत में प्रस्ताव लेकर के भुखण्डों के नीलामी की जा रही है। वहीं 28 फरवरी को गोपीनाथजी मंदिर के यहां सभी एकत्र हुए। यहां ग्राम पंचायत के वार्डपंच, पूर्व सरपंच आदि की मौजूदगी में एक स्वर से प्रस्ताव लिया गया कि भूखण्डों की नीलामी नहीं होगी।

वहीं 29 फरवरी को ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामवासियों द्वारा आपत्ति भी दर्ज करवा दी गई है। इस दौरान वार्ड पंच दुर्गा देवी, भूरी देवी, दुर्गा देवी टांक, नियाली देवी, राधा देवी, लादू सहित ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d