Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसाइबर व्रज प्रहार अभियान के तहत जिले के 14 व्यक्तियों से पूछताछ

साइबर व्रज प्रहार अभियान के तहत जिले के 14 व्यक्तियों से पूछताछ

संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल, लेपटाॅप, कम्प्यूटर की जांच की


Desk News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) साइबर अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी राजर्षि राज द्वारा साइबर व्रज प्रहार अभियान चलाया गया है। उक्त अभियान में रमेश तिवाड़ी पुलिस उपअधीक्षक (प्रभारी साइबर थाना), टोंक के सुपरविजन में साइबर सेल से सुरेश चावला व राजेश गुर्जर सहित एक टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम ने साइबर अपराधों में संलिप्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार की गई है। जिले के सभी थानाधिकारियों को आवश्यक तकनीकी सहायता देकर साइबर अपराधी धर-पकड़ अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में जिले के 14 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाईल, लेपटाॅप, कम्प्यूटर चैक किए गए। बैंक खातों की जानकारी ली गई। साइबर अपराध में संदिग्ध होने पर थाना सदर, सोंप, अलीगढ़ ने 3 व्यक्तियों को 151 में गिरफ्तार किया गया है। जबकि थाना देवली में साइबर अपराध सम्बन्धी प्राप्त परिवाद के आधार पर प्रकरण दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध मोबाईल, आईएमईआई नं जिनका उपयोग साइबर अपराधों में किया जा रहा है। इन्हें ब्लाॅक करने की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत साइबर अपराधों में संलिप्त 62 मोबाइल नम्बर व 34 आईएमईआई नम्बर ब्लाॅक करवाए जा रहे हैं।

जिले में गठित की गई साइबर क्राईम रिस्पांस दल द्वारा आर्थिक साइबर अपराधों में शिकायत दर्ज करने एवं राशि होल्ड करवाने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d