Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति देवली ने शनिवार को समाज सुधारक कांशीराम की जयंती मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
यहां विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया ने दलित वर्ग में सामाजिक सुधार एवं समाज में शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। एडवोकेट अंकित तुनगारिया ने दलित वर्ग की राजनीति, सामाजिक उत्थान, सामाजिक एकता, मनुवादी व्यवस्था से दूरी और कांशीराम के योगदान के बारे में बताया। उन्हीं की वजह से देश में पहली दलित महिला मुख्यमंत्री मायावती बनी थी। डॉ. दुर्गालाल नराणिया ने समाज में शिक्षक के महत्व पर बल दिया। नरेश वर्मा, रामस्वरूप, गोखरीवाल और विकास समिति द्वारा संचालित डिजिटल लाइब्रेरी के बच्चों ने जयंती में भाग लिया। इस दौरान जगदीश प्रसाद गोखरीवाल, नरेश ठागरिया, अनिल कुमार ठागरिया, लाइब्रेरी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।



