Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन


Jahazpur News 29 जनवरी (मोहम्मद आजाद नेब) आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को विधायक गोपीचंद मीणा को ज्ञापन सौंपा है।

राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मीणा ने बताया की लेवल एल-12 तथा 4800 ग्रेड पे पर कैडर निर्माण कर स्थाईकरण, वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग की गई है। राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र करीब 7 हजार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को लेवल एल-12 तथा 4800 ग्रेड पे कैडर निर्माण कर स्थाईकरण किया जाए। जब तक कैडर निर्माण नहीं होता हैं, तब तक वर्तमान में मिल रही 15 हजार के इंसेंटिव को मूल वेतन 25 हजार में शामिल कर 40 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए। सीआरएस की ज्वॉइनिंग को मूल ज्वॉइनिंग माना जाए और विधानसभा में प्रश्न लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौपने में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर मुख्य सचिव राजेश मीणा, पंकज कुमार मीणा, जयप्रकाश मीणा, अशोक मीणा, राजेन्द्र मीणा, दौलत रेगर, अनिता गुर्जर, पिंकी मीणा थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d