Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबच्चों के साथ मां की तरह प्रेमपूर्वक व्यवहार करें

बच्चों के साथ मां की तरह प्रेमपूर्वक व्यवहार करें


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर देवली में बुधवार को राजमहल सेक्टर की आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें फाउंडेशन के ब्लॉक कोर्डिनेटर राजेश कुमार शर्मा ने बाल विकास के पांचो आयाम भाषा विकास, शारीरिक विकास, रचनात्मक विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक संवेगात्मक विकास से संबंधित गतिविधियों का डेमो दिया व खेल खिलाएं।

शिक्षण सहायक सामग्री बनवाकर उस पर कार्य का प्रस्तुतीकरण देने का कार्य करवाया। यहां मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पाराशर ने संभागियों को बच्चों के साथ खेल गतिविधियां करवाते हुए सिखाने, बच्चों के साथ मां जैसा प्रेमपूर्वक व्यवहार करने, उन्हें उठना, बैठना, नैतिक शिक्षा तथा साफ सफाई से रहने के लिए तैयार करने के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक आंगनबाड़ी में कांच, कंघा एवं सरसों का तेल रखना चाहिए तथा जो बच्चे साफ-सफाई से नहीं आते हैं। उन्हें वहीं पर तेल लगाकर बाल संवारने जैसे काम करवाए जाने चाहिए। एसीबीईओ प्रथम रामराय मीणा ने बताया कि आप स्वयं जैसा व्यवहार करेंगे वैसे ही यह छोटे बच्चे व्यवहार करेंगे।कार्यशाला में राजमल सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं ने रोचक गतिविधियां की तथा अलग-अलग तरह के चार्ट एवं सहायक सामग्री तैयार की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d