Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर बुधवार को यातायात पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
यातायात प्रभारी गिरिराज जाट ने बताया कि छात्राओं को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर लाइसेंस बनवाने, टू व्हीलर चलाते वक्त हेलमेट लगाने, दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी नहीं बैठने आदि की जानकारी दी। वहीं यातायात नियमों के जरिए सुरक्षित जीवन के बारे में बताया। इसके अलावा कार में बैठने के बाद सीट बेल्ट लगाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट लगी होने पर कार सवार काफी हद तक सुरक्षित रहता है। यातायात पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली। जिसके माध्यम से लोगों को ट्रैफिक रूल पालना के लिए जागरूक किया गया। इससे पहले कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की पुलिसकर्मी रजिया ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित सुरक्षा की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल स्टाफ के साथ यातायात पुलिस के हेडकांस्टेबल इमरान, रामभंवर सिंह समेत मौजूद थे।



