Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसीएम पोर्टल पर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

सीएम पोर्टल पर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान


Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पनवाड़ सेकंड गांव में खेल मैदान पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर वहां के युवाओं ने उपखंड अधिकारी देवली रूबी अंसार को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि खेल मैदान के कुछ हिस्सों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके खिलाफ वे पहले भी शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उपखंड अधिकारी से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग की। ज्ञापन देने में रवि, बंटी, मनोज, रोहित, सुनील, रमेश सहित कई युवा शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d