Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया और समाज को संदेश दिया कि नारी का स्वास्थ्य ही परिवार, समाज और राष्ट्र की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य नवरतन मित्तल ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को यह संदेश अपने घर-परिवार तक अवश्य पहुँचाना चाहिए कि यदि परिवार की नारी स्वस्थ रहेगी, तो पूरा परिवार स्वस्थ और सशक्त बनेगा।
दीप्ति गुप्ता ने संतुलित आहार पर संदेश दिया और हरिश सिवासिया ने वोकल फोर लोकल के अन्तर्गत खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि सभी विद्यार्थी अपने परिवार और समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। आठवें पोषण माह के दौरान जागरूकता फैलाने के लिए प्रार्थना सभा में विभिन्न वार्ताएं आयोजित की गईं और अभिभावक बैठक में भी यह संदेश दिया गया।
छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस दौरान मनीषा मीणा, शाहबा अली, विजय सिंह, रोमिल शर्मा, साबू मीणा ने कार्यक्रम में सहयोग किया।


