Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमेधावी विद्यार्थियों का अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल रवाना

मेधावी विद्यार्थियों का अंतर जिला शैक्षिक भ्रमण दल रवाना

इतिहास और संस्कृति से होगा रूबरू


Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार टोंक जिले से मेधावी विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण दल मंगलवार को यात्रा के लिए रवाना हुआ।

दल को स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी नवल मंगल, एसीबीईओ अरुण कुमार शर्मा, आजीवन सदस्य अंकित जैन, नीरज जैन, एएसआई हनुमान थाना देवली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संघ सचिव द्वारका प्रसाद ने बताया कि जिले से वर्तमान सत्र में कक्षा 6 और 7 में अध्ययनरत और पूर्व कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उच्च स्तरीय स्काउट गाइड, मेधावी खिलाड़ियों को वरीयतानुसार इस भ्रमण में मौका दिया गया।

जिसके तहत 24 विद्यार्थियों और 5 शिक्षकों का यह दल पांच दिवसीय मेवाड़ यात्रा कर मेवाड़ की शौर्य परंपरा, इतिहास और संस्कृति का परिचय करेगा। सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि दल मेनाल, जोगणिया माता, चित्तौड़गढ़, सांवरिया सेठ, प्रताप गौरव केंद्र, हल्दीघाटी, कुंभलगढ़, नाथद्वारा गढबोर, द्वारकाधीश, राजसमंद अजमेर का 5 दिवसीय भ्रमण कर सत्रह अक्टूबर को लौटेगा।

Oplus_16908288

उक्त शैक्षिक भ्रमण दल में प्रभारी मनोज जैन, राजेश शर्मा, परमेश्वर खाती, ममता प्रजापति मार्गदर्शक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d