Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceसुबह 9 बजे, 8 डिग्री पर जाने को मजबूर स्कूली विद्यार्थी

सुबह 9 बजे, 8 डिग्री पर जाने को मजबूर स्कूली विद्यार्थी

  • कड़ाके की बर्फीली सर्दी

  • रिकॉर्ड सर्दी से दिनचर्या प्रभावित

  • अभिभावकों को भी हो रही है परेशानी

(ह्यूमन एंगल)


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर व आसपास में पिछले तीन दिनों से कड़ाके की बर्फीली सर्दी व गलन ने लोगों के हाथ पैर सुन्न कर दिए। हालत यह है कि गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वहीं ऐसी कड़ाके की सर्दी में छोटी कक्षाओं के बच्चे सुबह जल्दी जाने को मजबूर है।

दरअसल गत 16 जनवरी से एक बार फिर सर्दी ने जोर पड़ा है। जबकि इससे पहले तीन-चार दिन मौसम सामान्य हो गया था। लेकिन पिछले तीन दिनों से कड़ाके की सर्दी है। सुबह 8 बजे का तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। अमूमन बस से स्कूल पहुंचने वाले बच्चे इसी समय घर से निकल जाते हैं। इसी तरह 9 बजे का तापमान 8 डिग्री के आसपास रहा। इस अवधि में स्कूली विद्यार्थी जाते नजर आए। सर्दी इस कदर है कि यंग व बड़ी उम्र के लोगों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में नोनिहाल महज 7 से 8 डिग्री के बीच स्कूल जाने को मजबूर हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि ऐसे में प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप कर स्कूल परिवर्तन पर ध्यान देने की जरूरत है। कड़ाके की सर्दी की वजह से स्कूली स्टाफ, अभिभावकों को भी परेशानी हो रही है। खासकर उन बच्चों को परेशानी हो रही है, जिनके बच्चे बस से स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए नियत समय से करीब एक घंटे पूर्व पॉइंट पर खड़ा होना पड़ता है। लिहाजा बच्चे बर्फीली सर्दी के बीच धुजते रहते हैं। वही सुबह 10 बजे का तापमान 10 डिग्री रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d