Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसुशासन, विकास और विश्वास को समर्पित रहे राज्य सरकार के दो वर्ष...

सुशासन, विकास और विश्वास को समर्पित रहे राज्य सरकार के दो वर्ष : हीरालाल नागर


Desk News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर टोंक में “बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान” जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा वार रवाना किया।

इन रथों पर एलईडी के माध्यम से सरकार की दो वर्ष की महत्वपूर्ण योजनाओं और घोषणाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। प्रभारी मंत्री नागर ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल सुशासन, विकास और विश्वास को समर्पित रहा है, जिससे जन-जन के कल्याण की भावना से हर वर्ग को राहत मिली है। उन्होंने बताया कि आज राजस्थान 11 राष्ट्रीय योजनाओं में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने आमजन से विकास यात्रा का हिस्सा बनकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और सुझाव देने की अपील की।

प्रमुख उपलब्धियाँ :

मंत्री ने कहा कि-

* ऊर्जा क्षेत्र: विद्युत उत्पादन क्षमता 6,363 मेगावॉट से बढ़कर 30,525 मेगावॉट पर पहुंची। 1.93 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ एमओयू किए गए।

* सड़क विकास: दो वर्षों में 27,238 करोड़ रुपये खर्च कर 39,891 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया।

* रोजगार: 2 वर्षों में 90 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी गईं और 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।

* स्वास्थ्य एवं शिक्षा: लाडो प्रोत्साहन योजना में 4.60 लाख बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 35 लाख से अधिक लोगों को 6,860 करोड़ रुपए की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिली है।

इस दौरान नागर ने सड़क सुरक्षा जागरुकता ई-रिक्शा को भी रवाना किया, शपथ दिलाई और ‘नो हेलमेट नो एंट्री’ पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d