Deoli News 13 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल उनियारा के 20 सदस्यीय दल ने ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत शनिवार को दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन किया।
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कक्षा शिक्षण, पीएम श्री योजना की गतिविधियां, 21वीं सदी के कौशल, नागरिकता कौशल, हर्बल गार्डन, गणित विज्ञान सर्कल, एलईपी, बाल वाटिका, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास रूम, आईसीटी लैब, ब्यूटी एंड वेलनेस लैब, विज्ञान, भूगोल कृषि लैब, किचन गार्डन, रिकॉर्ड संधारण आदि का अवलोकन किया।
नो बैग डे गतिविधियां आयोजित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में द्वितीय शनिवार के मौके पर नो बैग डे गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट पहनने के महत्व, मोबाइल के दुरुपयोग और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही तम्बाकू से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभाव के बारे में भी बताया गया।



